फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोरोना संक्रमण का एक रोगी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हिसार।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का एक रोगी सामने आया है। रोगी ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सैंपल दिया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को होम आईसोलेशन किया है। बुखार और खांसी होने पर युवक ने नागरिक अस्पताल में भी सैंपल दिए थे। हालांकि युवक ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थी।
दिल्ली से हिसार आया था
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले के एक गांव का रहने वाला 24 साल का युवक जनवरी माह में दिल्ली गया था। 18 जनवरी को दिल्ली के एक मेट्रो स्टेंशन पर सैंपल दिया था। उस समय युवक को खांसी और बुखार की शिकायत थी। यहां आने के बाद युवक ने दोबारा से सैंपल दिया था। उसके बाद कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर युवक को होम आईसोलेट कर दिया। अब दिल्ली से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 99 हजार 120 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 893 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 706 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 45 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें