फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, पिता बोले-बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी पूनम

Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/ बरवाला। बरवाला के वार्ड-16 निवासी पूनम (26) की शुक्रवार सुबह हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसने 13 सितंबर को संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बरवाला थाना पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रीति ने बताया कि तेजभान ने बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी करीब छह साल पहले सीताराम से हुई थी। पूनम के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र चार साल, तीन साल और दो साल है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 13 सितंबर को पूनम ने अपनी ससुराल बरवाला में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर पति और ससुराल वालों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसे होश नहीं आया। अनफिट होने के कारण पुलिस बयान दर्ज नहीं कर सकी।
पांच दिन उपचार के बाद पूनम की शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पर बरवाला थाने से जांच अधिकारी प्रीति कार्रवाई के लिए हिसार पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता तेजभान के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें