फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10.84 करोड़ से पुरानी कचहरी परिसर में बनेगा आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल

Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के विकास को नई गति देने तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पुरानी कचहरी परिसर में साकार होगी। इस पर लगभग 10 करोड़ 84 लाख 71 हजार रुपये की लागत आएगी। भवन परिसर में लगभग 30 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से लगभग 39,973 वर्ग फुट क्षेत्र में इस आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन के भूतल पर 225 व्यक्तियों की क्षमता वाला अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्री-फंक्शन एरिया, अतिथि कक्ष, आधुनिक रसोईघर, पैंट्री, स्टोर, वॉशिंग एरिया, किचन कोर्टयार्ड, लिफ्ट व शौचालय ब्लॉक जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। भवन के प्रथम तल पर एक अतिरिक्त हॉल, दो कमरे, लिफ्ट एवं शौचालय ब्लॉक की व्यवस्था होगी।।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद हांसी क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता उदयवीर झाझरिया, अशोक ठकराल, बबल खुराना, दूनीचंद आसीजा, सुरेंद्र बांगा, दीपक मुंजाल, दिनेश भूटानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें