फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर किया जीजा का अपहरण, पुलिस ने छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सदर थाना पुलिस को वीरवार शाम को रायपुर निवासी एक ट्रांसपोर्टर के अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और ट्रांसपोर्टर को रामायण टोल के पास छुड़वा लिया गया। हालांकि इस मामले में ट्रांसपोर्टर की तरफ से पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के पास ही ट्रांसपोर्ट का ऑफिस किया हुआ है। वीरवार शाम को ट्रांसपोर्टर का साला अपने साथियों के साथ वहां आया। यहां साले व जीजा के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद वह जीजा को को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। इसी बीच वहां काम करने वाले कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रांसपोर्टर का उसके साले ने अपहरण कर लिया है।
इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और उक्त गाड़ी को रामायण टोल पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को गाड़ी से उतारा और घर भेज दिया। सदर थाना इंचार्ज पवन ने बताया कि दोनों के बीच कोई घरेलू विवाद है। इसमें ट्रांसपोर्टर की तरफ से कोई शिकायत भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें