नारनौंद। गांव राखी शाहपुर के रहने वाले शमशेर (35) ने शराब ठेके के सेल्समैन पर मारपीट का आरोप लगाया है। शमशेर ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 5 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वह गांव के ठेके पर शराब लेने गया था।
सेल्समैन भले सिंह उर्फ बागड़ी से पैसे और पानी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि भले सिंह उसे ठेके के अंदर घसीटकर ले गया और बिंडे से पैर पर वार किए, जिससे पैर टूट गया।
सूचना मिलने पर उसका भाई सतबीर उसे इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले गया, यहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भले सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।