हिसार। लीडिंग बॉक्सिंग एकेडमी में तीसरी युवा जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि समाजसेविका निशु पंघाल, डॉ. वतन पंघाल, संदीप जांगड़ा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
चैंपियनशिप में 150 लड़के और लड़कियों ने दमखम दिखाया। चैंपियनशिप के विजेता बॉक्सर 11 से 14 अप्रैल तक गोहाना में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 70 से 75 किलो भारवर्ग में प्रिंस ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि निशु पंघाल ने कहा कि मुक्केबाजी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की यात्रा है। हर एक पंच के पीछे घंटों की मेहनत और आगे बढ़ने का संकल्प होता है। उन्होंने मुक्केबाजों और उनके परिवार के सदस्यों से कहा, मुश्किलें चाहे जितनी भी हों, अगर इरादे मजबूत होंगे तो कोई भी रिंग जीतना नामुमकिन नहीं है। इस दौरान पटवारी संदीप ने 5,100 रुपये दिए।
यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान भगत सिंह लौरा ने विजेताओं से कहा कि यह मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास की जीत है। कोच सतीश जांगड़ा ने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाता है। इस दाैरान बॉक्सिंग कोच सुनील राणा, सतीश काजल, गुलशन, सतपाल, राजेश श्योराण, कृष्ण कुमार, अनिल, नवीन, देव, विकास इंदौरा, विकास लोहान, अनिल लितानी, अमरजीत, कुश्ती कोच प्रदीप जांगड़ा आदि मौजूद रहे।