फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ए’ ग्रेड बचाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
 अपनी ए ग्रेड को बचाए रखने के लिए गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जुलाई माह में नैक की टीम का आना तय है। इसके लिए यूनिवर्सिटी में सड़क निर्माण और नए पार्कों को बनाने का काम अभी से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय में 13 साल बाद सड़कों को नया रूप देने का काम शुरू हो गया है। 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से सड़कों की कारपेंटिंग का काम पूरा किया जाएगा। 13 साल पहले बनी इन सड़कों पर आखिरी बार लेयर पांच से छह साल पहले डाली गई थी। अब अंतिम लेयर जुलाई से पहले डाली जाएगी।

मुख्य गेट नंबर 3 से कुलपति कार्यालय के सामने बने चौक तक 32 फुट सड़क की चौड़ाई है, जबकि इससे आगे बॉयज हॉस्टल नंबर 3 तक सड़क 22 फुट चौड़ी है। अब इस सड़क की चौड़ाई भी 32 फुट की जाएगी।
विज्ञापन



छात्रों को अपने टीचिंग ब्लॉक से मुख्य गेट नंबर 3 तक पैदल आना पड़ता था। ऐसे में गर्मी के दिनों में टीचिंग ब्लॉक सात और मेकेनिकल विभाग से मुख्य गेट तक छात्र-छात्राओं को आने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। हॉस्टल नंबर 3 से लेकर कुलपति कार्यालय के सामने बने चौराहे तक कोई फुटपाथ नहीं था।

 परंतु अब प्रशासन सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ सड़क दोनों ओर 6-6 फुट के फुटपाथ भी बनाएगा। सड़क के दोनों ओर लगे बिजली के खंभों को हटाया जाएगा।


शॉपिंग कांप्लेक्स के पीछे अभी तक शॉपिंग कांप्लेक्स का कचरा फेंका जाता था। यहां तक की गंदे पानी कि सप्लाई और झाड़ियों के ढेर लगे हुए थे।

 ऐसे में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज की नई लाइन के कारण इन झाड़ियों को साफ कर दिया गया था, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैसला लिया कि इस खाली जगह पर नए पार्क का निर्माण किया जाए। इसके अलावा टीचिंग ब्लॉक 7, टीचिंग ब्लॉक 2, 3 के पास भी पार्क बनाए जाएंगे।


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक अपने डॉक्यूमेंट नैक को नहीं सौंपे हैं। अप्रैल महीने में यूनिवर्सिटी की ओर से अपने विकास कार्यों और यूनिवर्सिटी के पिछले पांच सालों का पूरा बायोडाटा नैक को भेजा जाना है।
विज्ञापन


 इसके बाद नैक की एक टीम यूनिवर्सिटी का दौर करने आएगी, जिसके तहत शिक्षा के स्तर, भवन और अन्य एकेडमिक उपलब्धियों की जांच होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें