फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्राओं को मुर्गा बनाने के मामले में जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा क्षेत्र के गांव जगान स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में छात्राओं को मुर्गा बनाने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो 12 मार्च स्कूल पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन

कमेटी में उप जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार शर्मिला कुमारी को अध्यक्ष व खंड शिक्षा अधिकारी अग्रोहा विजेंद्र सिंह, राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा की प्राचार्या समीधा और राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार की शिक्षक संतोष को सदस्य के रूप में शामिल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ छात्राओं को मुर्गा बनाकर स्कूल की गैलरी में घुमाया जा रहा है। यह वीडियो पिछले वर्ष 3 या 4 अक्तूबर का बताया जा रहा है। जांच के दौरान वीडियो की सच्चाई, घटना से जुड़े तथ्यों और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें