फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैंप चौक पर महिला ने शराब के नशे में किया हंगामा, गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी की, वीडियो वायरल

विज्ञापन
कैंप चौक पर बीच सड़क में गाड़ी रोककर बैठी महिला।
विज्ञापन
हिसार। शहर के कैंप चौक पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक महिला ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया और अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला की गाड़ी इंपाउंड कर दी और शराब पीकर वाहन चलाने पर उसका चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे महिला ने कैंप चौक पुल के पास अचानक अपनी कार बीच सड़क में रोक दी। महिला शराब के नशे में थी और लोगों से गाली-गलौज करने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे कार हटाने के लिए कहा तो उसने खुद को नर्सिंग अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी एक लाख रुपये सैलरी है और गाड़ी जब्त होने पर वह नई गाड़ी खरीद लेगी।
लोगों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नशे में होने के कारण बात नहीं मान रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची मगर महिला ने तुरंत गाड़ी नहीं हटाई। करीब 20 मिनट तक हंगामे के बाद महिला ने कार सड़क से हटाई, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की इंपाउंड
अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि महिला राजस्थान के अनूपगढ़ की रहने वाली है और उसकी ड्यूटी हनुमानगढ़ जिले के गांव डाबरी में है। पुलिस ने महिला की कार को इंपाउंड कर लिया है और शराब पीकर वाहन चलाने पर उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें