फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गारमेंट्स शोरूम संचालिका से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, पर्ची पर लिखा इसे मजाक मत समझना

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ग्रीन वैली में बने टीक्यूएस कंपनी के गारमेंट्स शोरूम की संचालिका से वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे बदमाशों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पर्ची में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रुपये तैयार रखने को कहा है। साथ ही लिखा कि इसे मजाक न समझना। इसके बाद, पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शोरूम के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं, जिसमें एक बाइक पर दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनसार गारमेंट्स शोरूम हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी अंजू का है। उनकी बहन मंजू शोरूम संभालती है। वीरवार रात एक युवक शोरूम के अंदर जाकर पर्ची डालकर चला जाता है। पर्ची पर गोलू भीम नगरिया लिखा है। नाम के नीचे लिखा गया है कि 50 लाख रुपये सुबह दस बजे तक पहुंचा दे और इसे मजाक मत समझना। नहीं तो सुबह 10 बजे बजे के बाद आपको पता चल ही जाएगा। सदर थाने के एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि शोरूम संचालिका से पर्ची फेंककर रंगदारी का मामला सामने आया है। सीआईए व स्पेशल स्टॉफ टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें