फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री पर दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाले विवाहिता ने भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री विजय बाली पर दुष्कर्म करने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोपी विजय बाली पर केस दर्ज कर हिसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि दुष्कर्म का आरोपी विजय बाली अपने आप को भाजपा का जिला महामंत्री बताता है। बाली वर्ष 2020 में मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पीड़िता ने आरोपी को अपने मकान का प्रथम फ्लोर किराए पर दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने आरोपी की गलत नीयत पर देखकर उसे मकान खाली करने को कहा तो वह अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है किअश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। आरोपी उसके साथ मारपीट करता था, बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर विवश किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विजय बाली के खिलाफ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
--------
घर की दीवारों पर लगे हैं खून के निशान
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में कहा कि विजय उसे बेल्ट से पीटता था। उसके सोने के जेवर भी हड़प लिए। मारपीट के दौरान बहे खून के धब्बे अब भी उसके घर की दीवारों पर मिल जाएंगे। उसके पति ने पंचायत बुलाई तो आरोपी विजय ने समाज के लोगों के सामने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख कर पंचायती भी डर के मारे मौके से भाग गए। पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें