हिसार के मिर्जापुर में दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
हिसार। मिर्जापुर रोड पर शनिवार देर शाम एक गाय से बचने के प्रयास में बाइक सवार युवक ट्राॅले की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि मिलगेट एरिया के आदर्श नगर का रहने वाला दीपक (28) शुक्रवार को अपनी ननिहाल मिर्जापुर में आया हुआ था। शनिवार देर शाम बाइक पर मिर्जापुर से हिसार जाने के लिए निकला। मिर्जापुर रोड पर स्थित महिंद्रा शोरूम के पास पहुंचा तो अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। इससे बचने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक वहां से गुजर से ट्राॅले की चपेट में आ गई। हादस के बाद ट्रॉला चालक भाग गया। देर रात तक इस संबंध में शिकायत नहीं मिली थी।