फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांग पत्र पर कार्रवाई न करने पर नगर निगम प्रशासन को 72 घंटे का दिया नोटिस

Sat, 17 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार ने संघ के मांग पत्र पर कार्रवाई न किए जाने के संबंध में नगर निगम प्रशासन को 72 घंटे का नोटिस दिया। संघ ने कहा कि 72 घंटे के अंदर-अंदर मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई तो संघ आपातकालीन मीटिंग बुला कर आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के लिए नगर निगम प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को गेट मीटिंग की। इस अवसर पर संघ के प्रधान सुरेंद्र गोलू ने बताया कि संघ ने 16 जनवरी को कर्मचारियों की मांगों से संबंधित मांग पत्र दिया गया था, लेकिन कार्यालय ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पूरक मांगों सहित अन्य मांग पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कार्यालय ने कार्रवाई नहीं की। इसके साथ संघ ने मांग की कि कार्यालय में सेवानिवृत्त कार्यरत विशेषज्ञ को हरियाणा सरकार के के आदेशानुसार तुरंत प्रभाव से भारमुक्त किया जाए। इस अवसर पर उपप्रधान सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें