हिसार। कांग्रेस में मंत्री बनने की कीमत चुकानी पड़ती है। पिछले चार वर्षों से कांग्रेस की इसी परंपरा की कीमत नलवा हलके के लोगों को चुकानी पड़ रही है। नलवा से कांग्रेसी विधायक पिछले चार वर्ष से हुड्डा सरकार में मंत्री बनने की हसरत पाले हुए हैं। वे अपनी इस हसरत को पूरा करने के लिए लगातार नलवा हलके की जनता के हितों से खिलवाड़ रहे हैं। यह बात युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कही। वे मंगलवार को नलवा हलके के गांव आर्य नगर, रावलवास कलां, भिवानी रोहिलां, सरसाना, गोरछी, पनिहार और भैरियां में लोगों से रू-ब-रू हो रहे थे। गांवों में दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आर्य नगर गांव में ओमप्रकाश, रमेश, राजकुमार, राधेश्याम, इशहॉक चौहान, दीपक सोनी, रावलवास गांव में हवा सिंह, मंगतराम, महेंद्र सिंह, भिवानी रोहिला में राजाराम, सुरेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने इनेलो ज्वाइन की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह प्रजापति, जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान, हलका प्रधान होशियार सिंह सिंघरान, राजेंद्र चुटानी, चतर सिंह स्याहड़वा, विनोद, अमरदीप, राजेंद्र, ढांडा, चंद्र सिंह, गणेश, सुभाष कुंडू, अक्षय मलिक, राजेश, अनूप ओमप्रकाश एडवोकेट, सतबीर वर्मा उपस्थित थे।