फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टिकाना बाबा बंदा बहादर गुरुद्वारा में प्रथम पातशाही गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रागी जत्था भाई इंद्रजीत सिंह और भाई जोगा सिंह ने गुरुबाणी राही अमृतमयी कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन

बाबा बंदा बहादर जनसेवा समिति हिसार के महासचिव भूपेंद्र पाहवा व उपप्रधान कश्मीर पाहवा ने यह जानकारी दी। इस दौरान बाबा बंदा बहादर डिस्पेंसरी का एक वर्ष पूरा होने पर समिति द्वारा आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया, जिसमें 262 मरीजों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम में दयानंद भ्याना, कश्मीर भ्याणा, तारा सिंह चिंद, देशराज कंबोज, मदन मक्कड़, विशंभर गावड़ी, दर्शन खुराना, प्रेम सचदेवा, बीबी भूपेंद्र कौर, संजय भुटानी, जोगिंद्र काहलों, ब्रह्म नागपाल, मुनीष ढींगड़ा, ब्रह्महंस, नरेंद्र मनौचा, कुणाल हंस और मयूर खुराना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें