हिसार। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटला में आयोजित खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हांसी प्रथम में भाटला स्कूल के बच्चों ने सुलेख और चित्रकारी में प्रथम व द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किए।
राप्रापा मुलतान नगर कालोनी हांसी ने सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान, राप्रापा हाजमपुर ने समूह नृत्य में प्रथम स्थान और दौड़ में सिंघवा और सिसाय प्रथम रहा। इस अवसर पर बीईओ, बीईईओ, सरपंच पवन कुमार और गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटला के प्रयास की प्रशंसा की।
इस आयोजन में खंड हांसी-प्रथम के 80 प्राथमिक स्कूलों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटला के अध्यापकगण ने ‘प्रयास’ नाम से एक पुस्तक का संग्रह किया जिसके आधार पर हांसी-प्रथम के सभी प्राथमिक स्कूलों की एक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।