फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ा

Thu, 28 Nov 2013 09:52 PM IST
बवानी खेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में गांव बलियाली में दूषित पानी की आपूर्ति होने पर भड़के ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोला।

गांव के सामान्य बस स्टैंड मोहल्लावासियों समेत वार्ड 6, 8, 11 जैमलपुरा के वार्ड 6 निवासियों में भतेरी, पनमेश्वरी, पिंकी, गीता, नीतू, मीरा, मीनू, आशा, गुलाबो, सुनीता, ज्योति, सचिन सरदाना ने बताया कि छह माह से क्षेत्र में दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन


समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई किया जा रहा पानी बदबूदार है।

उन्होंने बताया कि गांव में करीब 43 मेन होल है जिसमें 10 मेनहोलों पर ही ढक्कन लगे हुए हैं बाकी के 33 मेनहोलों पर असल में तो ढक्कन ही नहीं है यदि हैं तो वह जर्जर हालत में है।
विज्ञापन


इससे कभी भी हादसा हो सकता है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मुकेश जांगड़ा के 10 दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें