फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद का जन्म शताब्दी समारोह मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जेसीआई भिवानी और लायंस क्लब सिटी के तत्वावधान में रविवार रात स्थानीय टिबडे़वाल सभागार में स्वामी विवेकानंद का 150वीं जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। राधिका क्रिएशन नागपुर की ओर से स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन किया गया। इसमें रंगमंच के 40 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। रंगमंच के कलाकारों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों को इस तरह से मंच पर प्रस्तुत किया कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ, कांग्रेस प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला, प्रवीण कोकड़ा, एपीजी स्कूल दादरी सुशीला चोंडा, समस्त भारतीय पार्टी की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल, समाजसेविका निर्मला सर्राफ, जेसी विनोद सिंगला, मंडल अध्यक्ष जेसी संजीव तायल, रिजनल गर्वनर लायंस अशोक सिंगला अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में जेसी विकास अग्रवाल, आदित्य मित्तल, राजेश सिंगला, रमन जैन, संजीव कौशिक, संजय अग्रवाल, अमित जैन, ललित अग्रवाल, सुशील बुवानीवाला, मीनू अग्रवाल, मोनी सर्राफ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें