फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स कर्मी एक दिसंबर से करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्राथमिक कृषि सरकारी समितियां (पैक्स) के कर्मचारियों की नियमित वेतनमान देने की मांग अभी तक पूरी न होने पर एक बार विरोध शुरू हो गया है। प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां कर्मचारी महासंघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि अगर उनकी इस मांग पर 30 नवंबर तक विचार नहीं किया गया तो एक दिसंबर से सभी पैक्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक में विस्तार से विचार किया गया। बैठक में संघ के प्रधान राजेंद्र सिंह जाखड़ ने कहा कि महासंघ ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि मांगों पर गौर न करने के विरोधस्वरूप सभी कर्मचारी एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला प्रधान जाखड़ ने कहा कि इस हड़ताल को कामयाब करने के लिए शीघ्र ही जिला स्तरीय कर्मचारियों की बैठक बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रभान, महीपाल, नारनौंद ब्लॉक प्रधान रविंद्र सिंह, जिला सचिव प्रदीप कुमार, धर्मवीर, जयसिंह, लीलूराम और हांसी ब्लॉक प्रधान बलवान सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें