फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दोषी को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एलएन जिदंल की अदालत ने हत्या के एक मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को उम्रकैद और 13 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है जबकि मृतक की पत्नी को साक्ष्याें के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बनगांव निवासी राजेन्द्र 13 फरवरी 2011 को घर से लापता हो गया। 24 फरवरी को उसकी हत्या कर दी गई। राजेंद्र का शव राजस्थान के हनुमानगढ़ में नौहर फीडर से बरामद हुआ था। शव पर चोटाें के निशान थे। राजेंद्र की पत्नी सुमित्रा देवी ने पुलिस को दिए बयान में राजबीर पर हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पाया कि राजेंद्र की मौत गर्दन पर वार करने से हुई थी। इसके बाद शव को बीघड़ हेड नहर में फेंक दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि राजेंद्र की हत्या का कारण राजबीर और सुमित्रा के अवैध संबंध है। दोनाें ने अपने रास्ते से हटाने के लिए राजेन्द्र की हत्या कर दी। 24 फरवरी 2011 को पुलिस ने मृृतक राजेंद्र की पत्नी सुमित्रा और उसके कथित प्रेमी राजबीर पर हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एलएल जिदंल की अदालत ने राजबीर को हत्या का दोषी मनाते हुए उसे उम्रकैद की सजा और 13 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने राजेंद्र की पत्नी सुमित्रा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें