फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामान्य अस्पताल में 23 हजार 63 रुपये का गबन का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर सुपरिटेडेंट सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में ख्यानत के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको मलेरिया सोसायटी में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान लगभग 23 हजार 63 रुपये के गबन का मामला सामने आया। गबन का यह सिलसिला 2008 से 2012 तक जारी रहा। विभागीय जांच पूर्व सुपरिटेडेंट बीरसिंह, डिप्टी सुपरिटेडेंट आरपी शर्मा और एलटी राजबीर सिंह का नाम इस मामले में शामिल होने का पता चला। इस पर डिप्टी सिविल सर्जन ने पुलिस को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने गबन में शामिल आरोपियों के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें