फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण नहीं मिला तो 16 दिसंबर से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जाट आरक्षण संघर्ष समितिके प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश मान ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर खाप पंचायतें 26 नवंबर को चितवन वाटिका में जाट समुदाय की जिला स्तरीय बैठक लेंगी। बैठक में जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने बारे विचार-विमर्श किया जाएगा और आंदोलन की आगामी रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। मान सोमवार को जाट महासभा के जिला अध्यक्ष रोशनलाल थाना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर खाप पंचायतों ने सरकार को 15 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के मद्देनजर खाप पंचायतों ने आरक्षण की मांग को लेकर दोबारा जाट समुदाय को लामबंद करना शुरू किया है। अगर सरकार ने 15 दिसंबर तकजाटों को ओबीसी में शामिल नहीं किया तो 16 दिसंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए छाप पंचायतों ने प्रदेश स्तर पर एक नई आंदोलन समिति का गठन किया है। इस अवसर पर उनके साथ रामनिवास धनखड़, करतार सिंह, जोगेंद्र सिंह बड़ेसरा, जाट महासभा के जिला प्रधान रोशनलाल थाना, हजारीलाल लम्बोरिया, प्रमोद तांखर, कर्णसिंह पूर्व सरपंच थाना, राजकुमार पुनिया, सांगवान, भंवरसिंह, सुलोचना ढिल्लो, सुरेंद्र ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें