फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। हरियाणा संस्कृति अकादमी के निदेशक डा. सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता। इसलिए समाज को साहित्यकारों का सम्मान करना चाहिए। आर्य रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा साहित्य अकादमी, शिक्षा व धर्म-संस्कृति हिंदी मासिक पत्रिका की तीसरी वर्षगांठ पर पत्रिका परिवार की तरफ से से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डा. राजेश कौशिक आचार्य ने समारोह में आए साहित्यकारों, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राम आसरे गोयल के काव्य संग्रह स्वगन्धे, नगेंद्र प्रसाद द्विवेदी के गीत संग्रह गीत मंजिल, असीम राणा के गीत संग्रह गीत सौरभ व राजकुमार नैन के हरियाणवी काव्य संग्रह काव्य कलश का विमोचन भी किया गया। रागी व सरगम ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाराष्ट्र से आई नृत्यांगना मेधा विनायक शर्मा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।इस मौके पर बिट्स समूह के प्रबंधक पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, उपप्रबंधक ओमप्रकाश बहलवाला, अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेशदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें