जींद। समस्त भारतीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यूपीए सरकार द्वारा लिए गए एफडीआई के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूपीए और प्रदेश सरकार के जमकर नारेबाजी की। बाद में सभापा कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर मांगों से डीसी को ज्ञापन सौंपा।
सभापा कार्यकर्ता शनिवार को उचाना हलका प्रभारी सुरेंद्र खटकड़ के नेतृत्व में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आए दिन महंगाई थोप कर देश की जनता को बर्बाद करने का काम कर रही है। आठ साल में कांग्रेस सरकार ने जनता पर महंगाई ढहाने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने डीजल के रेटों में जहां बेतहाशा वृद्धि की। सरकार द्वारा डीजल के जो दाम बढ़ाए गए हैं उससे महंगाई बढ़ेगी और किसानों पर ज्यादा बोझ बढ़ेगा। यही वजह है कि बढ़ रही महंगाई के कारण गरीब परिवारों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है।
प्रदेश युवा के वरिष्ठ उपप्रधान सुधीर गौतम ने केंद्र सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।
कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। सभापा कार्यकर्ता शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खांडा, विजयपाल नैन, जोगेंद्र कोयल, अनिल, अमित पेगां, पवन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।