हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बुनियाद कार्यक्रम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत बैच 2022-24 स्टेज वन के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। 18 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार की एक महत्वाकाक्षी योजना है। बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इस कार्यक्रम के तहत एसटीएसई यानी नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों केे केवीपीवाई यानी किशौर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों केे छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा होने से पहले विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी पीएचडी तक छात्रवृति पाने के हकदार हो जाते हैं। केवीपीवाई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भारत के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे आईआईसीए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलुरू तथा विभिन्न इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटैफिक एंड रिसर्च में दाखिले के पात्र हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह बुनियाद कार्यक्रम सुपर-100 योजना के चयन हेतु विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करता है।
दो चरणों में होगा कार्यक्रम
प्रथम चरण- बुनियाद कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले राजकीय विद्यालयों की 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य में 51 बुनियाद केन्द्रों की स्थापना की गई है। प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद खंड स्तर पर एक परीक्षा ली जाएगी जिसमें प्रति जिले से 800 विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के लिए किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में पास हुए प्रति जिले 600 विद्यार्थियों की जिला स्तर पर परीक्षा ली जाएगी
ऐसे होगा विद्यार्थियों का चयन
विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद खंड स्तर पर एक परीक्षा ली जाएगी जिसमें से प्रति जिले से 800 विद्यार्थियों का चयन लेवल-2 की परीक्षा के लिए किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा में पास होने वाले प्रति जिले से 600 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर की परीक्षा के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर परीक्षा के बाद प्रति जिले से लगभग 400 विद्यार्थियों को लेवल-3 की परीक्षा के लिए चुना जाएगा। लेवल-3 की परीक्षा राज्य स्तरीय पर होगी। जिसमें प्रति जिला लगभग 100 से 150
विद्यार्थियों का फाइनल चयन बुनियाद कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण की कोचिंग के लिए किया जाएगा। 9वीं कक्षा में पढ़ रहे चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी जिसके लिए उन्हें टैबलेट भी दिए जाएंगे। बुनियाद कार्यक्रम के चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री, वर्दी, यातायात सुविधा इत्यादि का प्रबन्ध विभाग द्वारा किया जाएगा।
बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एसटीएसई यानी नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामीनेशन परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों केे केवीपीवाई यानी किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों केे छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सभी स्कूल मुखिया 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें।
कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।