फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आयुष्मान के तहत जिले में दो दिन में 99 ऑपरेशन

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल समेत कई उपजिला अस्पतालाें (एसडीएच) में 22 नवंबर तक आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत अभियान चलाकर कैशलेस ऑपरेशन किए जा रहे हैं। पहले दो दिन में 99 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इसके लिए दूसरे जिलों के मरीज भी जिले के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि पहले दो दिन में इन शिविरों में पूरे जिले में 99 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। जिला अस्पताल में पहले दिन 19 और दूसरे दिन 27 समेत कुल 46 ऑपरेशन किए गए। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पहले दिन 20 और दूसरे दिन 24 समेत कुल 44 ऑपरेशन किए गए। एसडीएच हांसी में पहले दिन दो और दूसरे दिन चार ऑपरेशन हुए।
आदमपुर के नागरिक अस्पताल में पहले दिन तीन ऑपरेशन हुए लेकिन दूसरे दिन की रिपोर्ट नहीं मिल सकी। हालांकि पहले दो दिनों में बरवाला और नारनौंद के एसडीएच में कोई ऑपरेशन नहीं हुए लेकिन आगामी दिनों में वहां भी ऑपरेशन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


मेरी बहन महेंद्रो जींद जिले में रहती है। उनके पेट में दर्द होता है। इसके निवारण के लिए पित्त की पथरी का ऑपरेशन होना था। तीन माह बाद अब ऑपरेशन हो सका।
- वजीर, गांव बुगाना, बरवाला।
मेरी नेत्र दृष्टि कमजोर हो गई थी। इसमें सुधार के लिए मैंने आंख का ऑपरेशन कराया। उम्मीद है कि अब मेरी आंख में सुधार होगा और मैं फिर से दुनिया देख सकूंगा।
- बंशीलाल, गांव बड़वा।
मेेरे पास आयुष्मान कार्ड है। इसके सहारे मैंने अपनी आंख का ऑपरेशन कराया। अब एक आंख में पट्टी बांधी गई है। कुछ दिन तक काला चश्मा लगाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

- माटो, गांव रामायण।
मेरे पीठ में गांठ बनी थी। इसमें दर्द होने लगा था। आयुष्मान योजना के तहत मेरा कैशलेस इलाज हुआ है। इसके तहत गांठ निकाली जा चुकी है। अब राहत मिलेगी।
- धीसाराम, कुम्हार मोहल्ला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें