फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर मानहानि केस में हुई सुनवाई, दो की हुई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर किए गए मानहानि के केस में सोमवार को सीजेएम की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

मामले के अनुसार इस मामले में सांसद की ओर से व्यवसायी प्रमोद जैन और अधिवक्ता दीपक भारद्वाज के बयान दर्ज करवाए गए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को किए जाने का निर्णय दिया। उल्लेखनीय है कि सांसद चौटाला ने पिछले साल कथित तौर पर दवा घोटाले को उजागर किया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद दुष्यंत को नशे का आदी बताया था। इस पर सांसद दुष्यंत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। इस मामले में सीजेएम निधि बंसल की अदालत में दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में गवाही पूरी हो चुकी है और 19 मार्च को मामले में अदालत में बहस होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें