फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे इंतजामों के बीच ही शहर के पहले रेलवे अंडर पास से निकलने लगे वाहनचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। राजगढ़ रेलवे लाइन पर पटेल नगर व रविदास कॉलोनी के नजदीक बने शहर के पहले रेलवे अंडर पास का अधूरे इंतजामों के बीच ही वाहन चालकों ने प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक रेलवे प्रशासन की ओर से अंडर पास खोलने की हरी झंडी नहीं दी है। फिर भी वाहन चालकों के प्रयोग से चिंताजनक स्थिति बन गई है। वहीं रेलवे अधिकारियों की मानें तो अंडर पास का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मगर अभी तक अंडर पास पर रंग-रोगन, सीसीटीवी, लाइट और बिजली कनेक्शन का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 25 फरवरी तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद अंडर पास को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
ढाई करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ अंडर पास
ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे अंडर पास से सेक्टर-15, सेक्टर 16-17, सेक्टर-13, जवाहर नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, पीएलए, वाल्मीकि मोहल्ला, डिफेंस कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, कैमरी रोड पर बसी कॉलोनियों के लोगों को सीधा फायदा होगा। आरयूबी के निर्माण में सात आरसीसी बॉक्स लगाए गए हैं। आरयूबी के बाहरी हिस्से पर करीब 14 यू शेप आरसीसी रिंग लगाए गए हैं, जिनकी चौड़ाई चार मीटर व ऊंचाई तीन मीटर है।
विज्ञापन

55 हजार से अधिक लोगों का चार किलोमीटर का सफर होगा कम
ये आरयूबी बनने से रविदास कॉलोनी, पटेल नगर, सेक्टर-13, सेक्टर 9-11, सेक्टर 16 -17, सेक्टर 15 के करीब 55 हजार लोगों को सुविधा हुई है। इनमें सबसे ज्यादा सुविधा अकेले पटेल नगर एरिया के 30 हजार लोगों को हुई है। पटेल नगर व सेक्टर 16-17 निवासियों को आना जाना करने के लिए करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। आरयूबी बनने से ये दूरी सिर्फ 1 किलोमीटर रह जाएगी। फिलहाल पटेल नगरवासियों को सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, सेक्टर-13 की ओर जाने के लिए कैंप चौक से डाबड़ा चौक होकर जाना पड़ता है या कैमरी रोड साउथ बाईपास के रास्ते लंबी दूूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पटेल नगर एरिया के करीब 30 हजार लोगों को आरयूबी का फायदा हुआ है। 25 फरवरी को आरयूबी जनता के हवाले हो जाएगा। आरयूबी बनने से दुकानदारों से लेकर आम लोगों को भी लाभ होगा। पटेल नगर और सेक्टर 16-17 में व्यापारिक संबंध बढ़ेंगे।
-ताराचंद अनेजा, अध्यक्ष, पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें