फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मकान से 90 हजार रुपये और आभूषण चोरी

Tue, 22 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद क्षेत्र के मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : पीड़ित
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मोठ करनैल में सोमवार को दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 90,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक और उसकी पत्नी दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। पड़ोस में रहने वाली महिला ने मकान का दरवाजा खुला और ताला टूटा देखकर फोन कर उन्हें चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार, गांव मोठ करनैल निवासी प्रवीण ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह और उसकी पत्नी प्रियंका दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों ने बच्चों को स्कूल भेजा और घर पर ताला लगाकर काम पर चले गए। करीब 11:30 बजे पड़ोस में रहने वाली सोनिया ने फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा पड़ा है।
सूचना मिलने पर प्रवीण घर पहुंचा तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 90,000 रुपये नकद, सोने की तीन ताबीज, चांदी की दो जोड़ी पाजेब और सोने की कानों की बालियां गायब मिलीं। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कापड़ो में दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपये चोरी



कापड़ो गांव के दादा खेड़ा मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 35,000 की नकदी चोरी कर ली। कापड़ो निवासी राममेहर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता राममेहर ने पुलिस को बताया कि वह 12 सितंबर की सुबह गांव के दादा खेड़ा पर धोक लगाने के लिए गया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि मंदिर परिसर में रखा दानपात्र टूटा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर रात के समय दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 35,000 की राशि चोरी कर ले गए।

पीड़ित राममेहर समेत सभी ग्रामीण घटना के बाद अपने स्तर पर चोरों की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 20 सितंबर को उन्होंने खेड़ी चोपटा पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोपियों की तलाश कर चोरी की रकम बरामद करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें