फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बालसमंद नहर में पानी के बहाव में 9 साल का बच्चा बहा, गोताखोर कर रहे तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साउथ बाईपास पर पेट्रोल पंप के सामने नहर पर दोस्तों के साथ आया 9 साल का हिमांशु पानी में बह गया। दो युवकों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। सूचना मिलने पर परिजन, आजाद नगर और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारी और गोताखोर रात तक बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। आसपास के लोग भी पुलिस की मदद में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साउथ बाईपास पर स्थित एक कॉलोनी में रहने वाला 9 साल का हिमांशु सोमवार शाम साढ़े पांच बजे अपने दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप के सामने बालसमंद नहर पर आया था। पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर पर नहर किनारे पूजा अर्चना चल रही थी। बताया जा रहा है कि हिमांशु वहीं पर खड़ा था। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। वहां पर मौजूद दो युवकों ने नहर में छलांग लगाकर हिमांशु की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पता चलने पर आजाद नगर और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
तलाश कर रहे गोताखोर
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे 9 साल के बच्चे की नहर में गिरने की सूचना मिली। पता चलने पर मौके पर पहुंचे। बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई पता न चलने पर गोताखोर और दमकल विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर बाद गोताखोर और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश में जुड़ गई। बालसमंद नहर में रात तक बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें