फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 8.65 लाख विद्यार्थी आज देंगे सड़क सुरक्षा जागरूकता परीक्षा

विज्ञापन
एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण।
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने सोमवार को मंडल पुलिस की ओर से सड़कों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों और परिणामों की समीक्षा की। मंगलवार को मंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह 11 से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की। एडीजीपी ने बताया कि मंडल स्तर पर शिक्षा विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा बारे में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, युवा वर्ग यातायात नियमों को गंभीरता से समझे और नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि स्कूलों, महाविद्यालयों में सेमिनार, रैलियां, पोस्टर और पंपलेट का वितरण किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है, लेकिन ये पर्याप्त नहीं है इस दिशा में बेहतर कार्य करने की जरूरत है। युवा वर्ग व आमजन सड़क नियमों को गंभीरता से पालन कर इस दिशा में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर 8 लाख 65 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा चार स्तर पर होगी। पहले स्तर में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में कक्षा छठी से आठवीं तक, तीसरे चरण में 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। चौथे स्तर में महाविद्यालय, आईटीआई, बहुतकनीकी शिक्षण संस्था के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि हिसार जिले में 1 लाख 65 हजार, सिरसा में दो लाख 5 हजार, फतेहाबाद में एक लाख 56 हजार 500, डबवाली में 50 हजार, जींद में एक लाख 99 हजार और हांसी में 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें