हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी कम्युनिटी साइंस, एमएफएससी व एमटेक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की चौथे चरण की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा में परीक्षार्थियों की 82 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
उन्होंने उम्मीदवारों व उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in and hau.ac.in पर चेक करते रहें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा व परीक्षा के सुचारू ढंग से संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निरीक्षण दलों का भी गठन किया गया था। परीक्षा के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की गई।