फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों के हल के लिए लघु सचिवालय के समक्ष आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन का आंदोलन 25वें दिन व भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन सात महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी रही। वहीं, महिला दिवस के अवसर पर थाली-चम्मच बजाकर व काले दुपट्टे ओढ़कर महिला कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपना रोष जताया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स का समर्थन करते हुए उनके इतने लंबे आंदोलन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार से उनकी मांगे व समस्याएं शीघ्र पूरी करने की अपील की। जिला प्रधान बिमला राठी की अध्यक्षता में जिले में चलाए जा रहे आंदोलन के 25वें दिन व भूख हड़ताल के दूसरे दिन सात महिलाएं सुशीला जांगड़ा, अनिता शर्मा, राजबाला, कृष्णा शर्मा, बिमला कस्वां, निर्मला व बिमला मोर भूख हड़ताल पर बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनरत महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान बिमला राठी ने कहा कि एक तरफ सरकार महिला दिवस बारे अनेक घोषणाएं कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ आंगनबाड़ी वर्कर्स पिछले 25 दिनों से आंदोलनरत है। ये महिलाएं सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने सहित अन्य मांगें उठा रही है लेकिन सरकार के किसी मंत्री के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर काली ड्रेस में आई आंगनबाड़ी वर्कर्स के रोष को देखते हुए यह साबित कर दिया है कि अब महिलाएं किसी भी सूरत में पीछे हटने वाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें