फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इन्स्पायर योजना में बेस्ट आइडिया देने पर 81 विद्यार्थियों का चयन

Tue, 06 May 2025 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इन्स्पायर योजना के तहत जिले के 81 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनके आइडिया पसंद किए गए। हर विद्यार्थी को सरकार की ओर से 10,000 रुपये दिए जाएंगे, ताकि वे अपने बेस्ट आइडिये पर काम कर उसे मॉडल का प्रारूप दे सकें। चयनित विद्यार्थी सरकारी व निजी स्कूल के हैं, जोकि कक्षा छठी से 10वीं में पढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट 66 विद्यार्थियों में आइडिया सहित मॉडल का चयन होता है तो उसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया ने बताया कि जिले के 81 विद्यार्थियों के बेस्ट आइडिया में चयन हुआ है। प्रति विद्यार्थी को 10,000 की राशि दी जाएगी। अगर राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट आइडिया का चयन होता है तो उसे देश की राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें