फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 130 करोड़ से संवरेंगी 75 सड़कें

विज्ञापन
हिसार की सड़क
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार ने बड़े गांवों और शहरों को जोड़ने वाली 221 सड़कों के निर्माण एवं पुनरोद्धार के लिए 342 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2026-27 में 449.29 किलोमीटर लंबी सड़कों पर काम होगा। इनमें हिसार जिले की 75 सड़कों के लिए 130 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


मानसून समाप्त होने के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। हिसार जिले में आदमपुर और उकलाना विधानसभा क्षेत्र की 40 सड़कों के लिए 84.33 करोड़ रुपये तथा नलवा विधानसभा क्षेत्र की 35 सड़कों के लिए 47.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिले में इस चरण में केवल इन्हीं तीन विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों को शामिल किया गया है।

प्रदेश स्तर पर अंबाला कैंट, अंबाला शहर और पेहोवा की 46 सड़कों के लिए 52.50 करोड़, बाढड़ा, चरखी दादरी और लोहारू की 30 सड़कों के लिए 37.96 करोड़, रानियां और सिरसा की 18 सड़कों के लिए 43.10 करोड़, रतिया की 29 सड़कों के लिए 52.04 करोड़ तथा महम, कालांवाली और सोनीपत की 23 सड़कों के लिए 25.01 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी कार्य तकनीकी मंजूरी के बाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराए जाएंगे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण सामग्री के नमूनों की विभागीय प्रयोगशाला के साथ-साथ थर्ड पार्टी के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में भी जांच कराई जाएगी।

सितंबर के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

मानसून के दौरान सड़क निर्माण कार्य बंद रहता है। सामान्यतः 15 सितंबर के बाद बारिश का मौसम समाप्त होने पर निर्माण शुरू किया जाता है। अगस्त और सितंबर में बजट स्वीकृति तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

शहर की सड़कों का प्रस्ताव दूसरे चरण में

नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मार्केटिंग बोर्ड, जिला परिषद और लोक निर्माण विभाग शहर की सड़कों के लिए अलग से एस्टीमेट तैयार करेंगे। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा और पार्षदों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। दूसरे चरण में इन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार जिले की प्रमुख स्वीकृत परियोजनाएं

सड़क कार्य
लागत

बालसमंद-गल्लर (राजस्थान सीमा)
विशेष मरम्मत
3.33 करोड़

चौधरीवाली रोड-राजस्थान सीमा मजबूतीकरण 4.63 करोड़

डोभी-बगला रोड चौड़ीकरण व मजबूतीकरण 4.60 करोड़

बुड़ाक बांड़ाहेड़ी-चंदनवाली रोड चौड़ीकरण व मजबूतीकरण 1.44 करोड़

खारिया-सीसवाला रोड मजबूतीकरण 3.40 करोड़

आदमपुर-झांसल रोड से ढाणी मोहब्बतपुर
पुनर्निर्माण
1.13 करोड़

सदलपुर-खैरमपुर रोड
सतह उपचार व चौड़ीकरण 2.62 करोड़

प्रदेशभर की सड़कों के लिए प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी गई है। बजट और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मानसून के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।

- रणबीर गंगवा, लोक निर्माण मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें