फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने बिना रोड़ी डाले बिछा दी टाइलें, शिकायत हुई तो अधिकारियों ने उखड़वाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से बनवाई जा रही सड़क के मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। तरसेम नगर से विनोद नगर के बीच बन रही सड़क पर ठेकेदार ने बिना रोड़ी डाले ही इंटरलॉकिंग टाइलें बिछवा दीं। जब इसकी शिकायत निगम अधिकारियों के पास पहुंची तो अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने टाइलें उखड़वा कर दोबारा से सही लेवल और रोड़ी व अन्य सामग्री डालकर ही इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार ने टाइलों को उखड़वा दिया।
विज्ञापन

एरिया के लोगों व वार्ड नंबर 7 के पार्षद मनोहर लाल वर्मा का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर बेहतर सामग्री नहीं डाली गई है। सिर्फ मिट्टी बिछाकर उसके उपर सीधी ही इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जा रही थी। नियमों की अनदेखी के कारण उन्होंने अधिकारियों को शिकायत दी। मिट्टी के ऊपर ही बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए। सूत्रों की मानें तो गलत इंटरलॉकिंग बिछाने पर ठेकेदार को निगम प्रशासन द्वारा जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर शिकायत आई थी। टीम ने सड़क का मुआयना किया है। इसके बाद इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़कर नियमों के अनुसार रोड़ी आदि डालकर टाइल बिछाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें