फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की ब्ल्यू बर्ड झील को किया खाली, पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की ब्ल्यू बर्ड झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। फिलहाल इसके जीर्णोद्धार के लिए इसका पानी सूखा दिया गया है। इसमें एक टापू बनाया हुआ था, जिसे तोड़ दिया जाएगा और तीन नए टापू बनाए जाएंगे। झील के बेस को समतल किया जाएगा तथा साफ-सफाई की जाएगी। कुल मिलाकर इसे पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा ताकि शहरवासी यहां घूमने के लिए आ सकें।
विज्ञापन

सिरसा-दिल्ली रोड पर स्थित शहर की ब्ल्यू बर्ड झील हालांकि शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर पड़ती है, लेकिन कुछ साल पहले तक यहां बेहतर व्यवस्था होने के चलते काफी लोगों का आना-जाना होता था। करीब डेढ़-दो साल से यहां पर्यटकों या शहरवासियों का जाना कम हो गया। झील में एक स्पॉट के लिए टापू बनाया हुआ था, जिसकी हालत खराब हो चुकी थी। अब इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है, जो अगले 8-10 दिन में पूरा हो जाएगा।

झील में बनाए जाएंगे तीन टापू
झील के अंदर बने पहले वाले टापू को तोड़ दिया जाएगा। अब इसमें तीन नए टापू बनाए जाएंगे। यह टापू पर्यटकों के लिए अच्छा पिकनिक स्पॉट रहेंगे। झील के अंदर चलने वाली बोट के जरिए पर्यटक इन टापुओं तक पहुंचेंगे और वहां अपनी पिकनिक मना सकेंगे। इन टापुओं पर कई तरह के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ताकि ये दूर से देखने में हरे-भरे और सुंदर नजर आएं।
विज्ञापन


बोट की संख्या बढ़ेगी, इंजन बोट भी आएंगी
झील में पर्यटकों के लिए पहले से 6 बोट चल रही हैं। जीर्णोद्धार के कार्य के बाद बोट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कुछ समय से बंद इंजन बोट को फिर से चालू किया जाएगा और नई इंजन बोट झील में उतारी जाएंगी। फिलहाल दो इंजन बोट झील में उतारने की योजना है। पर्यटकों की संख्या यदि बढ़ती है तो इनमें और इजाफा किया जा सकता है।

प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है झील
शहर की ब्ल्यू बर्ड झील प्रवासी पक्षियों के प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल गर्मी खत्म होने और सर्दी की शुरुआत के दौरान हजारों प्रवासी पक्षी पहुंचते थे। उन्हें देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के हजारों लोग पहुंचते थे। करीब 4-5 साल पहले यहां पक्षियों में बर्ड फ्लू की बीमारी आ गई। इसके चलते अनेक पक्षियों को वन विभाग द्वारा मारना पड़ा था। उसके बाद प्रवासी पक्षियों के आने के सीजन के समय झील का पानी खाली कर दिया जाता था, जिसके चलते प्रवासी पक्षियों ने यहां आना बंद कर दिया।

अगले 10 दिन में झील को तैयार कर लिया जाएगा। इस बार इसे नया रूप देते हुए इसमें तीन टापू बनाए जा रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के अनुसार इसका जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, ठेकेदार, ब्ल्यू बर्ड झील, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें