फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएलडीडी में 70 प्रतिशत विद्यार्थी हुए फेल, सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वीएलडीडी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में 70 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए। सोमवार को फेल किए जाने पर विद्यार्थियों ने परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लुवास परिसर में विरोध जुलूस निकाला। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के बाद कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सदस्य अमन सैनी, अनीश ने बताया कि उनकी लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय ने दिसंबर में डिप्लोमा इन वेटरनरी लाइव स्टाक डेवलपमेंट की परीक्षा का आयोजन करवाया था। जिसका परीक्षा परिणाम 11 फरवरी को जारी किया गया, जिसमें 70% छात्रों को फेल कर रखा है। रिजल्ट बहुत खराब होने की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। छात्र राहुल ने बताया कि परीक्षाएं अच्छी देने के बावजूद फेल किया गया है। इसका जिम्मेदार लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन है। लुवास से संबद्ध कॉलेजों का परिणाम ही खराब निकाला है। विश्वविद्यालय कैंपस के सभी विद्यार्थियों को पास किया हुआ है। यह भेदभाव हम सहन नहीं करेंगे। उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच करके परिणाम घोषित किया जाए। हमारी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा। एसएफआई के जिला संयोजक निर्मल मिर्जापुर ने बताया कि विद्यार्थियों की शिक्षा पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। विद्यार्थी इकट्ठे होकर 18 फरवरी कुलपति कार्यालय पर डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें