फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 14 केंद्रों पर 6613 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में रविवार को बनाए गए 14 परीक्षा केंद्राें पर 6613 परीक्षार्थियों ने नीट की परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 6777 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 164 गैर हाजिर रहे। परीक्षा के चलते प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगाई हुई थी। परीक्षा दोपहरबाद 2 बजे शुरू हुई और 5 बजकर 20 मिनट तक चली। परीक्षा को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। हालांकि परीक्षा खत्म होने के बाद शहर की सड़कों पर कुछ समय के जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सुबह की केंद्रों पर पहुंचने लगे थे विद्यार्थी
नीट की परीक्षा देने के लिए सुबह से ही विद्यार्थी अपने-अपने सेंटरों पर पहुंचे। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार से विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए हुए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों की जांच के बाद उनको अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान बनाई गई टीमों ने केंद्रों का जायजा लिया।
आसान था पेपर
नीट की परीक्षा देने आए राजेश, ध्रुव, साहिल, भाव्या, तान्या ने बताया कि नीट की परीक्षा के दौरान जो प्रश्न पत्र आया हुआ था वह काफी आसान था। बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स विषय से जुड़ प्रशन पूछ गए। बॉयोलॉजी के प्रश्न काफी आसान थे। उन्होंने बताया कि काफी समय से नीट की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें