फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

639 कोरोना संक्रमित स्वस्थ, जिले का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लॉकडाउन का असर दिखने के बाद कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही है। जिले का रिकवरी रेट 75 से बढ़कर 93.01 हो गया है। वीरवार को जिले में कोरोना में कुल 213 नए मामले सामने आए। तीन गुना अधिक यानी 639 संक्रमितों को कोरोना से रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया। कोरोना से कुल 18 लोगों की मौत हुई। वीरवार को 3700 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से कोरोना का ग्राफ लगातार गिर रहा है। बीते पांच दिन से कोरोना के केस 500 से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमण के कुल 213 नए मामले सामने आए। जिले में अभी तक 542600 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। जिसमें संक्रमण के 52339 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 48679 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं। जिले में अब 2725 सक्रिय मरीज हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण 935 लोगों की मृत्यु हुई है।
238935 को दी वैक्सीन डोज
जिले में वैक्सीनेशन की कुल 238935 वैक्सीन डोज दी गई हैं। वैक्सीनेशन के लिए 45 अस्पताल पीएमजेएवाई और 29 अस्पताल कोविन पोर्टल पर पंजीकृत है। अभी तक 208623 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 76994 और 45 से 60 वर्ष के 77556 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 13304 हेल्थकेयर वर्कर्स, 5546 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 35223 लोगों ने पहली डोज ली है। इसके अतिरिक्त 30312 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है।
विज्ञापन

3179 आवेदनों पर घर पहुंचाई ऑक्सीजन...
होम आइसोलेट मरीजों के लिए शुरू किए गए पोर्टल में अब तक कुल 3634 आवेदन आए हैं। 3179 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन सिलिंडर वितरित किए गए हैं। 432 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। 23 आवेदनों पर जल्द ही आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें