फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेहड़ी चालक से छीने 6 हजार रुपये, राहगीरों की मदद से एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के गेट नंबर 4 के पास दो युवकों ने रेहड़ी चालक से 6 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद रेहड़ी चालक ने राहगीरों की मदद से एक आरोपी को दबोच जमकर धुनाई कर दी। हालांकि दूसरा युवक भागने में कामयाब रहा। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आजाद नगर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-15 मोड़ पर फल की रेहड़ी लगाता है। 20 फरवरी रात करीब 8:30 बजे रेहड़ी गोदाम में खड़ी करने के लिए एचएयू के गेट नंंबर 4 की ओर जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जेब से 6 हजार रुपये निकाल लिए। उसने शोर मचाया तो राहगीर मदद के लिए दौड़े। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पटेल नगर निवासी सुरजीत बताया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुरजीत व उसके सहयोगी के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज किया है।
चिनाई मिस्त्री से 26 हजार रुपये व सोने का लॉकेट छीन ले गए

शिव काॅलोनी में बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक मिस्त्री से 26 हजार रुपये व सोने की लोकेट छीन कर ले गए। एचटीएम थाना में दी शिकायत में बिहार के फगडिया जिले के गांव कासिमपुर निवासी श्रीराम ने बताया कि वह फिलहाल सूर्य नगर की गली नंबर-14 में रहता है और चिनाई मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को शिव कालोनी की ओर से अपने घर जा रहा था। रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन लड़के आए। तीनों ने उससे 26000 रुपये व गले में पहना सोने का हनुमान की मूर्ति का लॉकेट छीन लिया। श्रीराम ने बताया कि इन युवकों में एक सूर्य नगर का निवासी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें