ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।
हिसार। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को जिले के सभी ट्रैफिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 ब्लैक स्पॉट को संबंधित विभागों के सहयोग से समाप्त किया जाएगा।
एसपी ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। विशेष रूप से ओवरस्पीडिंग, नाबालिग वाहन चालक, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कई सुधारात्मक सुझावों पर भी चर्चा हुई। एएसपी मयंक मुदगिल, प्रवाचक बलवंत सिंह, प्रभारी इंटरसेप्टर कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो