फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 56 गुमशुदा मोबाइल फोन असल मालिकों को लौटाए

Sun, 25 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी मोबाइल मालिकों को उनके खोए व चोरी हुए मोबाइल सुपुर्द करते हुए एसपी अमित। 
विज्ञापन
हांसी। साइबर सेल ने जांच, तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए 56 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। शनिवार को सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि इनमें से कई मोबाइल कई महीनों से गुम थे और कुछ लोगों ने उन्हें वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस ने पोर्टल पर दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों, डिजिटल ट्रैकिंग और स्थानीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग किया।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की तुरंत शिकायत दर्ज कराएं या पोर्टल पर सूचना दें ताकि समय रहते तकनीकी माध्यम से ट्रेसिंग की जा सके। पिछले वर्ष भी हांसी पुलिस ने 60 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें