फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 27-2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मेयर हेल्पलाइन नंबर पर दूसरे दिन 91 शिकायतें आईं। दो दिन में 170 शिकायतें हेल्पलाइन नंबर पर पहुंच चुकी हैं। दूसरे दिन भी सेक्टर 27-28 से सड़क पर जमा सीवरेज के पानी की फोटो खींचकर मेयर हेल्पलाइन नंबर पर डाली गई। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर रहे कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को बताया कि सेक्टर 27-28 में सीवरेज, पेयजल, सड़क और बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों के लिए टेंडर लगा दिया है। वर्क ऑर्डर भी जारी हो गया है। जल्द ही काम शुरू होने के बाद समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। पहले दिन की तरह ही अधिकतर शिकायतें सफाई, स्ट्रीट लाइट, लावारिस पशुओं से जुड़ी हैं। वहीं दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के बाद देर रात को मेयर गौतम सरदाना भी शहर में लौट आए हैं।

सोमवार को प्रत्येक समस्या जाएगी अधिकारियों के पास
मेयर टीम के अनुसार अब रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकारियों से समस्याओं को लेकर चर्चा नहीं हो सकेगी। छुट्टी के दिन सभी समस्याओं की अलग-अलग छंटनी की जाएगी। इसके बाद सोमवार को प्रत्येक समस्या को समाधान के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजी जाएगी। छोटी समस्याओं का 24 से 48 घंटे में समाधान करवाया जाएगा, जबकि बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हाउस की बैठक में एजेंडे बनेंगे।
विज्ञापन


लावारिस पशुओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष प्लान
मेयर गौतम सरदाना के अनुसार लावारिस पशुओं को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं। कागजों में तो अधिकारी शहर को लावारिस पशु मुक्त कर चुके हैं। मगर अब इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें पार्षदों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
सुबह दो घंटे शिकायतें सुनने के बाद जींद उपचुनाव में निभाएंगे ड्यूटी
भाजपा हाईकमान की ओर से मेयर गौतम सरदाना की जींद उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में सुबह दो घंटे शहरवासियों की शिकायतें सुनने के बाद ही वह जींद रवाना होंगे। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मेयर शहरवासियों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उसके बाद जींद जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।
26 जनवरी से पहले शुरू होगा सेक्टर 27-28 में काम
हुडा के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 27-28 में सीवरेज लाइन बिछाने, पेयजल सप्लाई, बरसाती पानी की निकासी और सड़क बनाने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये का टेंडर लग चुका है। वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। 26 जनवरी से पहले यहां काम शुरू करवा दिया जाएगा। सभी काम होने के बाद इस सेक्टर का सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन में आईं कुल शिकायतें - 170
सफाई संबंधी शिकायतें - 35
स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें - 31
सड़क संबंधी शिकायतें - 17
जलभराव संबंधी शिकायतें - 15
बिजली की तारों को लेकर शिकायतें - 8
खराब पेयजल संबंधी शिकायतें - 7

पार्टी संगठन ने मेरी जींद उपचुनाव में भी ड्यूटी लगाई है। मगर सुबह 9 से 11 बजे तक शहरवासियों की समस्याओं को जानने के बाद जींद जाऊंगा। प्रत्येक शिकायत का फॉलोअप होगा। अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। हर समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।
-गौतम सरदाना, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें