फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 15 दिन बंद रहेगा जिंदल पुल मार्ग, हिसार आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट, सातरोड़ साउथ बाईपास या रायपुर रोड का रहेगा ऑप्सन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आज शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद से जिंदल पुल मार्ग बंद रहेगा। पुल पर मास्टिक लेयर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके कार्य चलते लगातार 15 दिनों तक पुल का रास्ता बंद रहेगा। वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए जिला ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। 20 नवंबर के हादसे के बाद लेबर अपने घर चली गई थी, इस कारण पुल पर मास्टिक का कार्य बंद हो गया था। ये कार्य आज से शुरू हो रहा है। रूट डायवर्ट करने के लिए ट्रैफिक अधिकारियों ने बीएंडआर अधिकारियों से शुक्रवार को मीटिंग की। पुल का रास्ता बंद करने के लिए ट्रैफिक ने शुक्रवार शाम को ही बेरिकेड रखवा दिए।
विज्ञापन


ये हुआ रूट डायवर्ट
हांसी की ओर से हिसार अंदर आने वाले वाहन सातरोड़ साउथ बाईपास से होकर तोशाम रोड के रास्ते आधार अस्पताल के सामने से शहर में एंट्री कर सकेंगे।
- या हांसी की ओर से आने वाले वाहन सिरसा बाईपास जाकर रायपुर रोड से मिलगेट या सेक्टर 1-4 सूर्यनगर के रास्ते शहर में एंट्री कर सकते हैं।
- शहर की ओर से दिल्ली या हांसी की ओर जाने वाले वाहन चालक जिंदल चौक से आइटीआई चौक व तोशाम रोड से साउथ बाईपास के रास्ते जा सकते हैं।
-सेक्टर 9-11 और इंडस्ट्री एरिया आने वाले वाहन जिंदल स्कूल मार्ग से शहर में एंट्री कर सकेंगे।
- हांसी की ओर से आने वाले व सीधा बस स्टैंड पर जाने वाले वाहन सिरसा बाईपास से जा सकेंगे।


शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे पुल का रास्ता बंद किया जाएगा। इसके लिए बेरिकेड रखवा दिए हैं। बेरिकेड रखने के बाद ही पुल पर मास्टिक लगाने का सामान भेजने दिया जाएगा। रूट डायवर्ट किए गए हैं। हमारे जवान वाहनों को डायवर्ट करेंगे। वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कार्य पूरा न होने तक पुल का रास्ता बंद रहेगा।
विज्ञापन

-शमशेर सिंह, इंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें