फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष बराला बोले भाजपा की विचारधारा से पहले की कोसों दूर जा चुके थे राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हम राजकुमार सैनी को केवल शुभकामना ही दे सकते हैं। नई पार्टी बनाने के बारे में रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी है। अब हाईकमान की ओर से फैसला लिया जाएगा। भाजपा की विचारधारा से तो वह काफी समय पहले ही कोसो दूर जा चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन मौके पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया की ओर से कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की ओर से नई पार्टी के सवाल पर जवाब दे रहे थे। बराला ने कहा कि राजकुमार सैनी लंबे समय पहले ही भाजपा से दूर हो चुके हैं। पार्टी की विचारधारा से पहले ही कोसों दूर जा चुके हैं। अभी उन पर कोई जिम्मेदारी नहीं थी। अब उन पर पार्टी की जिम्मेदारी होगी। अब तक वह एक समाज के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। मैं समझता हूं शायद अब जिम्मेदारी के बाद जहर भरी बातें बंद करेंगे। पार्टी बनाने के बारे में हमने हाईकमान को रिपोर्ट भेज दी है। अब पार्टी हाईकमान फैसला लेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि विधानसभा के चुनाव समय पर होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मन की बात में कहा था कि यदि लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ हों तो धन व समय की बचत होगी। यह देश के विकास व देश हित में होगा। अभी यह विचार पूरा होता नहीं दिख रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर जिला मुख्यालय पर भाजपा का कार्यालय स्थापित कर रहे हैं। स्थायी कार्यालय होने से पार्टी संगठन के काम में आसानी होगी। इस मौके पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, किसान आयोग के चेयरमैन डॉ. रमेश यादव, कर्ण सिंह राणोलिया, कैप्टन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें