फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी की चौथे चरण की परीक्षा में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पहुंचे

Mon, 05 Dec 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
एचएसएससी की चौथे चरण की परीक्षा में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पहुंचे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से रविवार को चौथे चरण की परीक्षा में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी ही शामिल हुए। शहर के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जबकि शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 7 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा पहले चार चरणों के मुकाबले आसान रही। परीक्षा दो चरणों में 10.30 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की गई। गौरतलब है कि एचएसएससी की चार चरणों की परीक्षा के बाद 11 दिसंबर को पांचवें चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, पेजर आदि पर पाबंदी रखी गई। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की भी तैनाती की गई। शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में जिला शिक्षा विभाग, एचएसएससी व प्रशासन की ओर से आठ फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


बसों में भीड़ को लेकर परीक्षार्थियों को आई परेशानी
एचएसएससी की परीक्षा के चलते रविवार को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। खासकर परीक्षार्थियों को बसों में भीड़ को लेकर समस्या का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के चलते परीक्षार्थियों को बसों के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते महिला यात्रियों को बसों में सवार होने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं टिकट काउंटरों पर लंबी लाइनें लगने के चलते यात्रियों को टिकट लेने में भी परेशानी उठानी पड़ी। मुख्यत: कैथल, करनाल, चंडीगढ़, अंबाला रूटों की बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। वहीं रेलवे स्टेशन पर भिवानी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें