फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: तोशाम फोरलेन पर 300 मीटर की दूरी में बनाए 5 सिफारिशी कट

Thu, 19 Aug 2021 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमित भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पहले विभाग ने सेक्टर 13 के कम्युनिटी सेंटर से लेकर सेक्टर की मार्केट तक दो ही कट बनाए थे। पहला कम्यूनिटी सेंटर के पास व दूसरा सेक्टर की मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के सामने। इसके बाद लोगों व पार्षदों की मांग पर मॉडल टाउन के लिए एक और कट का प्रावधान कर दिया गया। अब विभाग ने दो कट और बना दिए।
विज्ञापन
तोशाम फोरलेन रोड पर आर्य समाज मंदिर के सामने बनाया गया कट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएंडआर का कार्य सड़कों को सुरक्षित बनाना है, मगर नवनिर्मित तोशाम फोरलेन का सफर विभाग ने ही असुरक्षित बना दिया है। इस रोड पर विभाग ने 300 मीटर की दूरी में पांच सिफारिशी कट बना दिए। इतनी कम दूरी पर इतने कट बनने से हादसों का डर बना रहता है। नियम के अनुसार यहां एक ही कट दिया जाना था लेकिन विभाग के पास सिफारिश वाले फोन आते गए और फोरलेन पर कट बढ़ते गए।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ निजी अस्पताल संचालकों ने डिवाइडर पर लगाए गए ट्री गार्ड हटाकर आवागमन के लिए रास्ता बना दिया है। बता दें कि बीएंडआर की तरफ से तोशाम रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। अभी डाबड़ा चौक से बालसमंद नहर तक रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। रोड के बीच डिवाइडर के निर्माण के साथ साथ ग्रील भी लगाई गई है।

पहले विभाग ने सेक्टर 13 के कम्युनिटी सेंटर से लेकर सेक्टर की मार्केट तक दो ही कट बनाए थे। पहला कम्यूनिटी सेंटर के पास व दूसरा सेक्टर की मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के सामने। इसके बाद लोगों व पार्षदों की मांग पर मॉडल टाउन के लिए एक और कट का प्रावधान कर दिया गया। अब विभाग ने दो कट और बना दिए। इनमें एक कट आर्य समाज मंदिर के सामने व दूसरा सेक्टर की मार्केट की शुरुआत में। खास बात यह है कि इन सभी कटों के बीच में मात्र 50 से 60 मीटर का अंतर है।
विज्ञापन


उधर, विभाग की तरफ से डिवाइडर पर पौधरोपण के लिए खासतौर पर ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इन ट्री गार्ड को ग्रिल के साथ जोड़ा गया है, मगर कुछ लोगों ने अपने निजी फायदे के लिए इन ट्री गार्ड को हटा दिया है। अब लोग यहां से होकर गुजर रहे हैं, जिससे हादसे की संभावना भी बढ़ गई है।

लोगों की मांग पर ये कट बनाए गए हैं। जहां-जहां ट्री गार्ड हटाए गए हैं, वहां फिर से ट्री गार्ड लगवा दिए जाएंगे।  - विनोद बेनीवाल, ठेकेदार

 

लोगों ने इन जगहों पर कट देने की मांग की थी। जहां-जहां अब कट लगाए हैं, वहां जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई जाएंगी। इन कटों में भी लोहे के पोल लगाए जाएंगे ताकि सिर्फ पैदल चालक ही यहां से जा सके। - गौरव जैन, एसडीओ, बीएंडआर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें