फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के टॉयलेट में मिला 5 माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के टॉयलेट में 5 महीने का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल में भ्रूण मिलने से प्रबंधन सवालों के घेरे में आए प्रबंधन ने माना कि दवा से गर्भपात हुआ है।
विज्ञापन


चूंकि दवा अस्पताल में नहीं मिलती, इसलिए यह बाहर से लाई गई होगी। सुबह 8 बजे सफाईकर्मी ने भ्रूण को देखा तो तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस बुलाई गई।

टॉयलेट से भ्रूण निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस को अस्पताल प्रशासन की तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई शिकायत नहीं दी गई थी।

सामान्य अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं। जिस टॉयलेट में भ्रूण मिला है वह इमरजेंसी के नजदीक है।

अगर सीसीटीवी कैमरा चालू होता तो टॉयलेट में आने जाने वालों की भी फुटेज कैमरे में कैद हो जाती और मामले से पर्दा उठ सकता था।

सीएमओ बोले, दवा से किया गया गर्भपात मामले को लेकर जब मदद संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज सीएमओ श्रीराम सिवाच से मिले तो उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तो संभव है कि गर्भपात दवा देने से हुआ है। पूछा गया कि आपके यहां गर्भपात करने की दवा मिलती है तो जवाब में सीएमओ ने मना कर दिया और कहा कि दवा बाहर से कोई लेकर आया होगा।

अनाज मंडी चौकी इंचार्ज से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर भी गई भी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने या फिर किसी अन्य द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें