फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर से मांगी 5 लाख की फिरौती, न देने पर परिवार को मारने की धमकी

विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी याशिन खान इकपाल सिंह व तेलू राम जांगड़ा से बातचीत करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। न्यू काठ मंडी की आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूर से फोन पर अज्ञात ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने की सूरत में परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मजदूर इकपाल सिंह ने बताया कि वह न्यू काठ मंडी स्थित आरा मशीन पर मजदूरी का काम करता है। रविवार को उनके पास शाम 7 बजकर 21 मिनट पर कॉल आई, जिसमें 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। इससे परिवार सहमा हुआ है। बार-बार फोन आने पर उन्होंने व्यापारी विजेंद्र जांगड़ा से भी बात करवाई तो आरोपी ने उनके साथी गाली-गलौज की। इस संबंध में पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी यासीन खान मौके पर पहुंचे और पीड़ित से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रंगदारी वाली बात फोन में रिकॉर्ड नहीं है, मगर गालियां जरूर दी गई हैं। हम इस मामले में जांच कर रहे हैं। धमकी देने वाले आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल : जांगड़ा
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य रहे तेलूराम जांगड़ा ने कहा कि सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है। सरकार ऐसी घटनाएं रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। जांगड़ा ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें